हजारीबाग
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय से मुरकटी मुख्य पथ तक लगभग 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क का विधायक अंबा प्रसाद में विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। सड़क के निर्माण में लगभग ढाई करोड़ की लागत आएगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर हुआ है।
इससे पहले चंदौल पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद का ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया और सड़क निर्माण शुरू होने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व मुखिया चंदौल टुकनी देवी, आसेश्वर राम, रघुवीर राम, अनिल दास, विनोद यादव, उप मुखिया शमशेर आलम, दिनेश्वर पासवान, सुमा देवी, प्रभु यादव, लालू यादव, अशरफ, सुरेश मास्टर मौजूद थे।